• 16/11/2026

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ, आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ, आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल
Spread the love

00 फिजिशियन एसोसिएट, रेडियोलॉजी, डायलिसिस और चिकित्सा प्रयोगशाला सहित कई क्षेत्रों में पढ़ाई का अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सहायक एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं से जुड़े 11 पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम हैं। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को रोगों की जाँच, उपचार में चिकित्सकीय सहयोग, नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य सूचनाओं के प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय आयोग (एनसीएएचपी) के मानकों के अनुरूप हैं।

स्नातक स्तर पर चिकित्सक सहायक (फिजिशियन एसोसिएट), स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन, चिकित्सा रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग तकनीक, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर प्रौद्योगिकी, रेडिएशन थेरेपी तकनीक, डायलिसिस थेरेपी तकनीक, ऑप्टोमेट्री और चिकित्सीय प्रयोगशाला विज्ञान के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। डिप्लोमा स्तर पर एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर तकनीक, डायलिसिस तकनीक और चिकित्सीय प्रयोगशाला तकनीक के पाठ्यक्रम शामिल हैं। संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि पाठ्यक्रमवार पात्रता, अध्ययन की अवधि और अन्य विवरण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://cgdme.in/ पर जाएँ। प्रवेश से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक शासकीय अधिसूचना का ही संदर्भ लें।

Related post

Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और फेरबदल, इन पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और फेरबदल,…

Spread the loveगरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से फेरबदल किया गया है। पुलिस…
मुख्यमंत्री साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री  रेवंत रेड्डी ने…
गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे अमित जोगी, इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे अमित जोगी, इस मामले में…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी…