• 05/02/2023

Video: CG के मंत्री का विवादित बोल, कहा- आदिवासी हिन्दू नहीं

Video: CG के मंत्री का विवादित बोल, कहा- आदिवासी हिन्दू नहीं
Spread the love

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले आदिवासी नेता और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर एक विवादित बयान दे दिया है। लखमा ने कहा कि आदिवासी हिन्दू नहीं हैं। हमारे पूजा-पाठ और विवाह का तरीका हिन्दुओं से अलग है।

रायपुर सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम लोग आदिकाल से रहने वाले लोग हैं। हम लोग जंगल में रहते हैं। पूजा-पाठ करते हैं। हिंदू अलग करता है, हम अलग करते हैं। आदिवासी अगर शादी करता है तो गांव के पुजारी से पानी डलवाते हैं। हम किसी पंडित से पूजा नहीं कराते हैं। इसलिए हम लोग हिंदू से अलग हैं। हम जंगल में रहने वाले आदिवासी हैं। बिरसा मुंडा हो, वीर नारायण सिंह हों चाहे हमारे गुंडाधुर हों इस लड़ाई में भी ये लोग अलग रखे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब कवासी लखमा ने इस तरह से कोई बयान दिया है। इसके पहले भी वे इस तरह के बयान दे चुके हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के पेन करसाड मांदगी और एक एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। उस दौरान भी कवासी लखमा ने ऐसा ही कुछ बयान दिया था।

Related post

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन…

Spread the loveरायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र…
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती…

Spread the loveरायपुर: राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक कामती बाई साहू के लिए…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जुलाई को रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से अधिक के विकास…