• 05/02/2023

भारतीयों को ऐसे फंसाते थे अपने जाल में, सरकार ने 200 से ज्यादा चीनी कनेक्शन वाले ऐप्स किए प्रतिबंधित

भारतीयों को ऐसे फंसाते थे अपने जाल में, सरकार ने 200 से ज्यादा चीनी कनेक्शन वाले ऐप्स किए प्रतिबंधित
Spread the love

भारत ने एक बार फिर चीन के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक की है। भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने सट्टा लगाने वाले 138 ऐप्स और लोन देने वाले 94 ऐप्स को बैन और ब्लॉक कर दिया है। गृह मंत्रालय के अनुसार  इमरेजेंसी और अर्जेट आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

भारत सरकार ने यह कार्रवाई इन सभी ऐप्स के चीनी कनेक्शन सामने आने के बाद की है। रिपोर्ट के मुताबिक 6 महीने पहले सरकार ने 288 चीनी ऐप्स का विश्लेषण करना शुरु कर दिया था। जिसमें पता चला कि ये सभी ऐप भारतीय नागरिकों के निजी डेटा को चुरा रहे हैं और आईटी एक्ट की धारा 69 का उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें ऐसी चीजें पाई गई जो देश की संप्रभुता और अखंजता के लिए हानिकारक है।

जिसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा भारत में लगभग 230 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया।

इसके पहले भी सरकार 250 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। इन ऐप्स पर भारत की संप्रभुता, अखंडता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा बताया गया था। जिन ऐप्स पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। उनमें TikTok और PUBG शामिल है। ये सभी ऐप्स यूजर्स से कई तरह की परमिशन मांगते थे और उनके संवेदनशील डेटा को चुराते थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि इन ऐप्स के जरिए सर्वर पर मिले डेटा को चीन में गलत तरीके से यूज किया जा रहा था। जो कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A का उल्‍लंघन था।

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में इतने फीसदी की होने जा रही है बढ़ोत्तरी 

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…