• 05/02/2023

Video: CG के मंत्री का विवादित बोल, कहा- आदिवासी हिन्दू नहीं

Video: CG के मंत्री का विवादित बोल, कहा- आदिवासी हिन्दू नहीं
Spread the love

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले आदिवासी नेता और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर एक विवादित बयान दे दिया है। लखमा ने कहा कि आदिवासी हिन्दू नहीं हैं। हमारे पूजा-पाठ और विवाह का तरीका हिन्दुओं से अलग है।

रायपुर सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम लोग आदिकाल से रहने वाले लोग हैं। हम लोग जंगल में रहते हैं। पूजा-पाठ करते हैं। हिंदू अलग करता है, हम अलग करते हैं। आदिवासी अगर शादी करता है तो गांव के पुजारी से पानी डलवाते हैं। हम किसी पंडित से पूजा नहीं कराते हैं। इसलिए हम लोग हिंदू से अलग हैं। हम जंगल में रहने वाले आदिवासी हैं। बिरसा मुंडा हो, वीर नारायण सिंह हों चाहे हमारे गुंडाधुर हों इस लड़ाई में भी ये लोग अलग रखे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब कवासी लखमा ने इस तरह से कोई बयान दिया है। इसके पहले भी वे इस तरह के बयान दे चुके हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के पेन करसाड मांदगी और एक एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। उस दौरान भी कवासी लखमा ने ऐसा ही कुछ बयान दिया था।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…