• 06/02/2023

कुत्ते से इस कदर लगाव कि मौत के बाद छात्रा भी झूल गई फांसी पर

कुत्ते से इस कदर लगाव कि मौत के बाद छात्रा भी झूल गई फांसी पर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कुत्ते की मौत से दुखी छात्रा ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि कुत्ते की मौत के बाद से वह दुखी थी साथ ही उसका दोस्त इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराता था। जिसके बाद रविवार को उसने उसी कुत्ते के बेल्ट से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक छात्रा का नाम ऋचा सोंधिया है। छात्रा रायपुर में रहकर पढ़ाई करती थी। उसने अपने दोस्त अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर एक कुत्ता खरीदा था। ऋचा उस कुत्ते से इस कदर घुलमिल गई थी कि वह हमेशा उसे अपने साथ ही रखती थी। रायपुर में भी कुत्ता उसके साथ रहता था। छुट्टी पर वह उसे साथ में लेकर घर आ गई थी।

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले कुत्ते की अचानक से तबियत खराब हो गई। ऋचा ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया था लेकिन वह ठीक नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से वह दुखी रहने लगी थी। कुत्ते की मौत से दुखी ऋचा उसके बेल्ट के साथ ही सोती थी। इधर उसका दोस्त अनिकेत कुत्ते की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराता था और फोन पर उसे भला बुरा कहता था।

रविवार दोपहर को ऋचा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

ऋचा के पिता की भी मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहती थी। मां राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर है। पति और बेटी की मौत के बाद अब वह अकेली रह गई है। मां ने बेटी की मौत के लिए उसके दोस्त अनिकेत को जिम्मेदार ठहराया है।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने आलिया-रणबीर पर लगाए कई आरोप.. दी धमकी! कहा- देहाती मत समझना, घर मे घुसकर मारूंगी 

 

Related post

तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, दांव पर बीजेपी की साख

तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, दांव…

Spread the loveसोमवार (3 अगस्त) को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित…
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ भारत का शानदार सफर समाप्त, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ भारत का…

Spread the love भारत ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में कई ऐतिहासिक पलों और शानदार यादों के साथ अपने अभियान का…
पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की…

Spread the loveखैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पुलिस को बनाया गया निशाना, आत्मघाती हमले की आशंका इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर…