• 06/02/2023

कंगना रनौत ने आलिया-रणबीर पर लगाए कई आरोप.. दी धमकी! कहा- देहाती मत समझना, घर मे घुसकर मारूंगी

कंगना रनौत ने आलिया-रणबीर पर लगाए कई आरोप.. दी धमकी! कहा- देहाती मत समझना, घर मे घुसकर मारूंगी
Spread the love

अपने बेबाक और विवादित बयानों से सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में हैं। चर्चा की वजह कंगना रनौत द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई स्टोरी है। कंगना ने अपने पोस्ट के माध्यम से चेतावनी दी है कि वे सुधर जाएं नहीं तो घर में घुसकर मारेंगी। बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में एक सेलिब्रिटि कपल की ओर इशारा करते हुए उसे टारगेट किया है। माना जा रहा है कि उनका इशारा बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ओर है।

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “कंगना ने लिखा है, जो भी मेरी चिंता कर रहे हैं, कृपया जान लें कि बीती रात से मेरे आसपास कोई भी शक पैदा करने वाली ऐक्टिविटी नहीं हुई है। कैमरा या बिना कैमरा के मुझे कोई भी फॉलो नहीं कर रहा। देखो जो भूत लातों से मानते हैं वो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।”

कंगना ने अपनी स्टोरी में आगे लिखा, ” चंगू मंगू को मैसेज: बच्चों तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा सुधर जाओ नहीं तो घर में घुसके मारूंगी। और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं तुमको यह तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन यह पता नहीं कि कितनी बड़ी वाली पागल हूं।”

इससे ठीक एक दिन पहले कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था कि उनकी जासूसी की जा रही है। कोई उऩका पीछा करता है। उनके आसपास हर जगह जूम लैंस लगवाए गए हैं। कंगना ने कहा था कि इसके पीछे उस शख्स का हाथ हो सकता है जिसके कई महिलाओं से संबंध रहे हैं। कंगना ने इशारों ही इशारों में ही बताया कि उस इंसान की बीवी ने अपनी शादी में ठीक वैसी ही साड़ी पहनी थी जैसी कंगना ने अपने भाई के रिसेप्शन में पहनी थी। आपको बता दें आलिया भट्ट ने शादी में जैसी साड़ी पहनी थी वैसी ही साड़ी कंगना की भी थी, जो सुर्खियों में रही है। कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा था कि वो शख्स और उसकी पत्नी एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग रहते हैं। माना जा रहा है कि कंगना का यह इशारा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तरफ ही है।

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में इतने फीसदी की होने जा रही है बढ़ोत्तरी

Related post

रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पर कंगना रनौत का निशाना, इन लोगों को ‘जेल’ में भेजने की कह दी बात

रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पर कंगना रनौत का निशाना,…

Spread the loveरणबीर कपूर और आलिया भट्टी की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. अयान मुखर्जी के…
अपने इस बयान की वजह से महाकालेश्वर नहीं जाए पाए रणबीर-आलिया, गृहमंत्री ने दी भावनाएं आहत न करने की सलाह

अपने इस बयान की वजह से महाकालेश्वर नहीं जाए…

Spread the loveबॉलीबुड एक्टर रणबीर कपूर और अलिया भट्ट को उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर में विरोध प्रदर्शन का सामना करना…
कंगना अब ‘इमरजेंसी’ में, निभाएंगी इंदिरा गांधी का किरदार, ये है रिलीज डेट

कंगना अब ‘इमरजेंसी’ में, निभाएंगी इंदिरा गांधी का किरदार,…

Spread the loveबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने काम से ज्यादा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती…