• 06/02/2023

जबरन करने लगा KISS, लड़की ने युवक का होंठ काटकर किया अलग, FIR अलग दर्ज

जबरन करने लगा KISS, लड़की ने युवक का होंठ काटकर किया अलग, FIR अलग दर्ज
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मेरठ में इज्जत पर हाथ डालने वाले एक युवक को लड़की ने गजब का सबक सिखाया। रेप की कोशिश कर रहे एक युवक का लड़की ने होंठ काटकर अलग कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला मेरठ के दौराला थाने के अझोंता के जंगलों में शनिवार की दोपहर में लड़की अपने खेत में काम कर रही थी। लड़की को अकेली देखकर वहां से गुजर रहा एक युवक आया और छेड़खानी करने लगा। युवक की अश्लील हरकतें नहीं रुकी, फिर उसने लड़की को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। जिससे परेशान लड़की ने लड़के के होंठ की अपने दांतों से काट लिए।

होंठ कटते ही आरोपी दर्ज से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लड़की ने पूरी बात बताई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के होंठ का टुकड़ा वहीं से बरामद किया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भेजा गया।

मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान मोहित सैनी के रुप में हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में इतने फीसदी की होने जा रही है बढ़ोत्तरी 

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…