• 06/02/2023

CG Police के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR, अपहरण का अपराध दर्ज, जानिए क्या है मामला

CG Police के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR, अपहरण का अपराध दर्ज, जानिए क्या है मामला
Spread the love

एक बेहद सनसनीखेज मामला सामना आया है। एक राज्य की पुलिस ने दूसरे राज्य की पुलिस के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है, यहां छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ पुलिस ने शनिवार रात स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एलिस्टोनिया अपार्टमेंट सोसायटी से 9 युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए युवकों पर ऑनलाइन सट्टा के कारोबार किए जाने का आरोप है।

जानकारी मिलने के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मियों पर बगैर सूचना दिए कार्रवाई किए जाने पर ऐक्शन लेते हुए अपहरण की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

ग्रेटर नोएडा से पकड़े गए आरोपियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव

बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस को ऑनलाइन सट्टा की ग्रेटर नोएडा में ब्रांच संचालित करने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद 9 युवकों को गिरफ्तार कर वापस लौट आई। दुर्ग पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 03 लेपटॉप, 15 मोबाईल, एटीएम कार्ड एवं दस्तावेज जप्त किया, जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था।

ये हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी

  1. लोकेश कलवानी पिता सुरेश कुमार उम्र 32 वर्ष पता सुंदर बाजार भाटापारा
  2. अभिषेक सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह उम्र 37 वर्ष पता शांति नगर सड़क 5बी
  3. विशाल कुशवाहा पिता रमापति कुशवाहा उम्र 24 वर्ष पता गणेश नगर, एसीसी जामुल
  4. अंकुश वर्मापिता दिलीप वर्मा उम्र 25 वर्ष पता संग्राम चौक, कैम्प-1 छावनी
  5. आकाश साहू पिता यशवंत साहू उम्र 24 वर्ष पता हार्डवेयर लाइन, सुपेला
  6. अंकित कनौजिया पिता प्रकाश कनौजिया उम्र 24 वर्ष पता शॉप नंबर 8, वैशाली नगर
  7. वैभव सिंह पिता वैदेही शरण ठाकुर उम्र 24 वर्ष पता टिकरापारा बिलासपुर
  8. शुभम राव पिता ए जगन्नाथ राव उम्र 19 वर्ष पता एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6
  9. डी आशीष पिता डी पूट्टू राव उम्र 20 वर्ष पता जोन-1,सड़क 15, खुर्सीपार, भिलाई

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में इतने फीसदी की होने जा रही है बढ़ोत्तरी 

इसे भी पढ़ें: जबरन करने लगा KISS, लड़की ने युवक का होंठ काटकर किया अलग, FIR अलग दर्ज 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…