• 11/02/2023

थाना के भीतर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा फिर जिंदा जला दिया, देखती रही पुलिस

थाना के भीतर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा फिर जिंदा जला दिया, देखती रही पुलिस
Spread the love

पाकिस्तान में मॉब लिंचिंग के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां कथित रुप से ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पुलिस थाना के अंदर ही एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। घटना के बाद डीएसपी और एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना पाकिस्तान के ननकाना साहिब की है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को ननकाना साहिब में सकड़ों लोगों की भीड़ ने पुलिस थाना पर धावा बोल दिया। इस दौरान हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की भीड़ ने जमकर पिटाई की फिर उसे आग के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ उस्मान अनवर ने डीएसपी और एसएचओ को निलंबित कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस शख्स पर धार्मिक कागजों पर अपनी पूर्व पत्नी की तस्वीर चिपकाकर जादू-टोना करने का आरोप था। जिसके बाद उसे वारबर्टन पुलिस स्टेशन में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: नाक से खून, बुखार और कुछ ही घंटों में मौत, नई अज्ञात बीमारी से देश भर में मचा हड़कंप 

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद विधायक पति के साथ 3-4 घंटे रोज वक्त बिताती थी पत्नी, छापा पड़ा तो मिली आपत्तिजनक चीजों के साथ रुम में और फिर…

Related post

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में 1231 पदों पर चुनाव की तैयारी तेज, जल्द बज सकता है चुनावी बिगुल; आचार संहिता लगने के आसार!

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में 1231 पदों पर चुनाव…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अब सभी…
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्री बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा के लिए रवाना रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…
बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट…

Spread the loveदुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव रायपुर / बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा,…