• 11/02/2023

थाना के भीतर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा फिर जिंदा जला दिया, देखती रही पुलिस

थाना के भीतर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा फिर जिंदा जला दिया, देखती रही पुलिस
Spread the love

पाकिस्तान में मॉब लिंचिंग के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां कथित रुप से ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पुलिस थाना के अंदर ही एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। घटना के बाद डीएसपी और एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना पाकिस्तान के ननकाना साहिब की है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को ननकाना साहिब में सकड़ों लोगों की भीड़ ने पुलिस थाना पर धावा बोल दिया। इस दौरान हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की भीड़ ने जमकर पिटाई की फिर उसे आग के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ उस्मान अनवर ने डीएसपी और एसएचओ को निलंबित कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस शख्स पर धार्मिक कागजों पर अपनी पूर्व पत्नी की तस्वीर चिपकाकर जादू-टोना करने का आरोप था। जिसके बाद उसे वारबर्टन पुलिस स्टेशन में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: नाक से खून, बुखार और कुछ ही घंटों में मौत, नई अज्ञात बीमारी से देश भर में मचा हड़कंप 

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद विधायक पति के साथ 3-4 घंटे रोज वक्त बिताती थी पत्नी, छापा पड़ा तो मिली आपत्तिजनक चीजों के साथ रुम में और फिर…

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…