• 15/02/2023

ICC Ranking: वनडे, टी20 के बाद टेस्ट में भी टीम इंडिया बनी नंबर-1, रोहित शर्मा बने दुनिया के ऐसे पहले कप्तान

ICC Ranking: वनडे, टी20 के बाद टेस्ट में भी टीम इंडिया बनी नंबर-1, रोहित शर्मा बने दुनिया के ऐसे पहले कप्तान
Spread the love

टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 टीम बन गई है। नागपुर में बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया 115 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बन गई है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम एक पायदान नीचे खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गई है। 106 प्वाइंट के साथ इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर है। वहीं पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका और 6 वें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है। रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम 7 वें स्थान पर है। आठवें नंबर पर श्रीलंका, 9वें नंबर पर बांग्लादेश जबकि 10वें पायदान पर जिम्बाब्वे की टीम है।

उधर वनडे रैंकिंग में भी भारत पहले पायदान पर है, जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है। वहीं टी20 टीम रैंकिंग में भारत टॉप पर, इंग्लैंड दूसरे और पाकिस्तान तीसरे पायदान पर है।

रोहित बने दुनिया के पहले कप्तान

इसके साथ ही भारत एशिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जो एक ही समय पर तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 पायदान पर है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं। वे दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं। जिनकी कप्तानी में टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 पर है।

Related post

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love0-विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर–मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

Spread the loveरायपुर--राज्यपाल  रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते…