• 19/02/2023

Video: सैलरी मांगी तो चापड़ से गोदकर लहूलुहान कर दिया, खून से लथपथ लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घुमाया, नाबालिग की हालत गंभीर

Video: सैलरी मांगी तो चापड़ से गोदकर लहूलुहान कर दिया, खून से लथपथ लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घुमाया, नाबालिग की हालत गंभीर
Spread the love

छ्त्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है। प्रदेश में आए दिन गोलीकांड, चाकूबाजी, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक सरकार पर लगातार हमलावर है। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लड़की पर जानलेवा हमला करने के बाद एक युवक उसका बाल पकड़े सड़क पर बैखौफ जाता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा।

मामला गुड़ियारी थाना क्षेत्र के पड़ाव का है। आरोपी युवक ओंकार तिवारी का यहां किराने की दुकान है। बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग आरोपी की दुकान में काम करती थी। काम छोड़ने के बाद पीड़ित लड़की जब अपनी सैलरी मांगने गई तो आरोपी ओंकार तिवारी ने चापर नुमा हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया।

यही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसका बाल पकड़कर बेखौफ होकर उसे ले जा रहा था। एक हाथ में हथियार और दूसरे हाथ से लड़की का बाल पकड़कर ले जा रहा था। राजधानी में बेखौफ गुंडागर्दी के इस नजारे को देखकर लोग सहम गए। लड़की की चीख पुकार सुनकर भी डर की वजह से कोई सामने नहीं आया।

हथियार लिए गुंडे को रोकने की या उसे टोकने की किसी में भी हिम्मत नहीं हुई। लिहाजा डरे सहमे लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है युवती बुरी तरह खून से लथपथ है और बदमाश बेखौफ है..

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में घायल लड़की को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

Related post

CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन विभाग के कामकाज की करेंगे समीक्षा

CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजकर…
CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो दिवसीय जन-संवाद, हर वर्ग से लिए जाएंगे सुझाव

CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो…

Spread the loveरायपुर – समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर दुर्ग संभाग में आज से दो दिवसीय “जन-संवाद” कार्यक्रम आयोजित…
तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह…

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री…

Spread the loveरायपुर: रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों…