• 19/02/2023

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई से पहुंची मॉडल से टैक्सी ड्राइवर ने की बदसलूकी, विरोध करने पर आधी रात सूनसान सड़क पर छोड़कर हुआ फरार

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई से पहुंची मॉडल से टैक्सी ड्राइवर ने की बदसलूकी, विरोध करने पर आधी रात सूनसान सड़क पर छोड़कर हुआ फरार
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के आयोजन में पहुंची एक मॉडल ड्राइवर की बदसलूकी का शिकार हो गई। बदसलूकी का विरोध करने पर टैक्सी ड्राइवर ने मॉडल को आधी रात नवा रायपुर की सूनसान सड़क पर मॉडल को छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शनिवार का है। बताया जा रहा है कि मॉडल टैक्सी में सवार होकर स्टेडियम से वापस होटल लौट रही थी। इसी दौरान नवा रायपुर में ड्राइवर मॉडल को अकेली पाकर उससे बदसलूकी करने शुरु कर दी। मॉडल ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत के लिए कहा तो उसने एक्ट्रेस को नवा रायपुर की सुनसान सड़क पर ही छोड़ कर भाग गया।

उसी रास्ते से वापस लौट रहे सेलिब्रिटी क्रिकेट के आयोजक टीम के सदस्यों ने मॉडल को होटल छोड़ा। आयोजकों ने मामले की लिखित शिकायत तेलीबांधा थाना में दी जिसके बाद पुलिस को दी।

Related post

CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन विभाग के कामकाज की करेंगे समीक्षा

CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजकर…
CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो दिवसीय जन-संवाद, हर वर्ग से लिए जाएंगे सुझाव

CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो…

Spread the loveरायपुर – समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर दुर्ग संभाग में आज से दो दिवसीय “जन-संवाद” कार्यक्रम आयोजित…
तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह…

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री…

Spread the loveरायपुर: रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों…