• 22/02/2023

CG में भीषण सड़क हादसा, ट्रक कार की टक्कर में 4 की मौत

CG में भीषण सड़क हादसा, ट्रक कार की टक्कर में 4 की मौत
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रक और कार की आमने सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा में हुआ है। दुर्घटना में बालोद के सलूजा परिवार के तीन सदस्य और कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बालोद के रहने वाला सलूजा परिवार राहुल ट्रेवल्स की कार से एक पारिवारक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे मंगलवार देर रात वापस बालोद लौट रहे थे। इसी दौरान खप्परवाड़ा के पास लोहा से भरी एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आते हुए कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ये हैं मृतक

हादसे में सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: रिसेप्शन की चल रही थी तैयारी, इधर दूल्हे ने दूल्हन को चाकू से गोदा और फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, दोनों की मौत

 

 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…