• 21/02/2023

रिसेप्शन की चल रही थी तैयारी, इधर दूल्हे ने दूल्हन को चाकू से गोदा और फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, दोनों की मौ

रिसेप्शन की चल रही थी तैयारी, इधर दूल्हे ने दूल्हन को चाकू से गोदा और फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, दोनों की मौ
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी की खुशी का माहौल उसक वक्त मातम में तब्दील हो गया जब रिसेप्शन के दिन ही दूल्हे ने दूल्हन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दिया और फिर खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या कर ली।

मामला टिकरापारा के संतोषी नगर का है। जानकारी के मुताबिक मोती नगर निवासी असलम की शादी दो दिन पहले 19 फरवरी को राजातालाब निवासी कहकशा के साथ हुई थी। मंगलवार को बैजनाथपारा में उनकी शादी का रिसेप्शन था। रिसेप्शन में पहुंच ने के लिए दुल्हा-दुल्हन तैयार होने के लिए कमरे में चले गए।

उसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा आग बबूला हो गया और दुल्हन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दुल्हन को मारने के बाद दूल्हें ने खुद को भी चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। लड़की का शव पलंग पर और लड़के का शव बिस्तर के नीचे पड़ा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। इस पूरी घटना के पीछे क्या वजह थी अभी इसका पता नहीं चल पया है।

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…