• 24/02/2023

CG में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 बच्चों सहित 11 की मौत

CG में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 बच्चों सहित 11 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा में गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 घायल हो गए। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार बलौदाबाजार के खिलोेरा का रहने वाला था। साहू परिवार के सभी सदस्य पिकअप में सवार होकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अर्जुनी गए थे। वहां से देर रात वापस लौट रहे थे। तभी खमरिया में एक स्कूल के पास ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादस के दौरान मौके पर ही 7 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 4 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: IMD Forecast: पड़ने वाली है भीषण गर्मी! टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, जानिए मौसम का हाल 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…