• 24/02/2023

3 की मौत: तेज रफ्तार ट्रक दीवार तोड़ता हुआ घर के अंदर जा घुसा, हादसे में 3 की मौत

3 की मौत: तेज रफ्तार ट्रक दीवार तोड़ता हुआ घर के अंदर जा घुसा, हादसे में 3 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक घर को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला पाटन ब्लॉक के तर्रा गांव का है। बीती रात तकरीबन 11 बजे लोग जब नींद की आगोश में आए ही थे कि तेज आवाज से लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने बाहर आकर देखा तो गोवर्धन प्रसाद यदु के मकान में एक ट्रक घुसा हुआ था। हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर-कंडक्टर के साथ ही एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में परिवार के लोगों के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर कंडक्टर के शव को बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें: CG में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 बच्चों सहित 11 की मौत 

इसे भी पढ़ें: IMD Forecast: पड़ने वाली है भीषण गर्मी! टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, जानिए मौसम का हाल 

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…