• 24/02/2023

एक वोट पर मचा बवाल, MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में हंगामा, महिलाओं के खींचे गए बाल, जूते-चप्पल चले… कपड़े फटे, कई घायल

एक वोट पर मचा बवाल, MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में हंगामा, महिलाओं के खींचे गए बाल, जूते-चप्पल चले… कपड़े फटे, कई घायल
Spread the love

दिल्ली MCD में एक बार फिर बीजेपी और आप के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट इस कदर हुई कि कुछ के कपड़े फट गए तो कईयों को चोंटे आई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

दरअसल दिल्ली MCD में आज स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी। वोट की काउंटिंग के दौरान उस वक्त जमकर बवाल हो गया जब मेयर शैली ओबेरॉय ने एक वोट को अमान्य करार दिया। जिस पर बीजेपी के पार्षद हंगामा करने लगे।

एक तरफ मेयर ने वोट अमान्य कर दिया वहीं दूसरी तरफ निगम सचिव और चुनाव आयोग से आए अधिकारी ने इसे मान्य बताया। इसे लेकर मेयर की अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। इस दौरान बीजेपी पार्षद हंगामा करने लगे। देखते ही देखते हंगामा ने मारपीट का रुप ले लिया। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की।

महिला पार्षदों के बाल खींचे गए। वे भी मारपीट में पीछे नहीं थी। उन्होंने भी जूते निकालकर पिटाई की। इस मारपीट के दौरान आम आदमी पार्टी का एक पार्षद बेहोश हो गया।

इसे भी पढ़ें: IMD Forecast: पड़ने वाली है भीषण गर्मी! टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, जानिए मौसम का हाल 

 

Related post

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग…

Spread the loveगांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा से वित्तीय समावेशन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती युवाओं, महिलाओं, किसानों और…
सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान

सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र…

Spread the love 00 शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर भी होगा दीप…
स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक सक्षम – डेका

स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और…

Spread the love00 32वें अभा राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का राज्यपाल ने किया शुभारंभ  रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नवा रायपुर…