• 27/02/2023

BREAKING: मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड मंजूर, जानें डिप्टी CM को कब तक रहना होगा जांच एजेंसी की कस्टडी में

BREAKING: मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड मंजूर, जानें डिप्टी CM को कब तक रहना होगा जांच एजेंसी की कस्टडी में
Spread the love

शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत ने 4 मार्च तक रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है। इससे पहले सीबीआई ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिसोदिया को राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया था। जहां सीबीआई के वकील ने अपनी दलील पेश करते हुए अदालत से सिसोदिया की 5 दिन की रिमांड मांगी थी।

सिसोदिया की तरफ से पेश हुए वकील ने सीबीआई की रिमांड का विरोध किया। वकील ने कहा कि सीबीआई जो ग्राउंड पेश कर रही है वो कहीं भी स्टैंड नहीं होता। लिहाजा सीबीआई को रिमांड देने का कोई औचित्य नहीं है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सीबीआई द्वारा मांगी गई 5 दिन की रिमांड को मंजूर कर लिया। अब सीबीआई पूछताछ के बाद सिसोदिया को 4 मार्च को कोर्ट में पेश करेगी।

आपको बता दें शराब घोटाला के मामले में रविवार को सीबीआई की टीम ने मनीष सिसोदिया से 8 घंटे लंबी पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सांसद, विधायकों सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया था। वहीं सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने देश भर में जमकर धरना-प्रदर्शन किया।

जुलाई 2022 में दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश की थी। सक्सेना ने सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद ED और CBI ने सिसोदिया के खिलाफ जांच शुरू की। इस मामले में भाजपा ने नए टेंडर के बाद गलत तरीके से शराब ठेकेदारों के 144 करोड़ माफ करने के आरोप लगाए हैं।

 

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…