• 27/02/2023

उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर

उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
Spread the love

प्रयागराज में उमेश पाल और उनके गनर की दिन दहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मारे गए बदमाश का नाम अरबाज है। यह एनकाउंटर एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने नेहरु पार्क के जंगल में किया है। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है।

उमेश पाल की हत्या में बदमाश जिस क्रेटा कार से आए थे। उसे अरबाज ही चला रहा था। अरबाज पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। वह अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था।

आपको बता दें बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार को बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद यूपी एसटीएफ की 10 टीमें हत्यारों की तलाश में लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। हत्या का आरोप पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके बेटों पर है।

अतीक की पत्नी ने की CBI जांच की मांग
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख सीबीआई जांच की मांग की है। शाइस्ता परवीन ने पत्र में प्रयागराज पुलिस, कमिश्नर रमेश शर्मा और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश पर विरोधियों से मिलकर पति अतीक अहमद और अतीक के छोटे भाई अशरफ की हत्या की सुपारी लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके पति अतीक अहमद और बेटों का पुलिस एनकाउंटर कर सकती है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveप्रदेशवासियों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहीं, सुश्री संतोषी सिंह को सहजता…
विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…