• 28/02/2023

प्रिंयका गांधी और कांग्रेसियों के रौंदे हुए गुलाब से बनेगा गुलाल, होली में भगवान को अर्पित किया जाता है अबीर-गुलाल, पूर्व मंत्री बोले- यह धर्म का है अपमान

प्रिंयका गांधी और कांग्रेसियों के रौंदे हुए गुलाब से बनेगा गुलाल, होली में भगवान को अर्पित किया जाता है अबीर-गुलाल, पूर्व मंत्री बोले- यह धर्म का है अपमान
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी के स्वागत में पार्टी ने 6 हजार किलो गुलाब सड़क पर बिछा दिए थे। गुलाब के इस कारपेट के ऊपर से प्रियंका गांधी का काफिला गुजरा था। अब उन फूलों से ऑर्गेनिक गुलाल बनवाया जा रहा है। इसे बीजेपी ने सनातन धर्म का अपमान बताया है।

रायपुर के छेरीखेड़ी स्थित कल्प तरू सेंटर में स्व सहायता समूह की महिलाएं गुलाब से गुलाल बना रही हैं। ये वही गुलाब हैं जो नवा रायपुर की सड़क पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस ने बिछाए थे। इसके अलावा कांग्रेस के महाधिवेशन दौरान इस्तेमाल किए गए फूलों को भी यहां गुलाल बनाने के लिए लाए गए हैं।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट कर कहा कि पौराणिक काल से ही पहले देवी-देवताओं को अबीर-गुलाल अर्पित कर दिन की शुरुआत की जाती हैं। होली के पवित्र मौके पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी को अर्पित,सड़कों पर कुचले गए फूलों का इस्तेमाल, सनातन का अपमान होगा! एकबार फिर कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। सनातनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार “होलिका दहन” के दूसरे दिन “धुरेड़ी” पर रंगोत्सव का आगाज़ सर्वप्रथम देवी-देवताओं को रंग अर्पित करके, फिर बड़े बुजुर्गों को लगाकर किया जाता है! भूपेश बघेल जी सड़कों पर रौंदे गए फूलों से बना गुलाल आप ईश्वर को अर्पित कर पाएंगे?

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…