• 28/02/2023

IMD Alert: गर्मी ने तोड़ा फरवरी में 122 साल का रिकॉर्ड, जानें आने वाले 3 महीनों में कैसा रहेगा हाल

IMD Alert: गर्मी ने तोड़ा फरवरी में 122 साल का रिकॉर्ड, जानें आने वाले 3 महीनों में कैसा रहेगा हाल
Spread the love

इस साल फरवरी के महीने में ही सूरज आग उगल रहा है। देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) की एक चिंता जनक रिपोर्ट आई है। जिसमें बताया गया है कि फरवरी का महीना 122 साल में पहली बार सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस दौरान दिन का औसत पारा 1.73 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके साथ ही रात के तापमान में भी फरवरी सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले साल 1901 में फरवरी का तापमान सामान्य से 0.81 ज्यादा था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस साल गर्मी पहले से ज्यादा पड़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी, उत्तरी पूर्वी और मध्य भारत के साथ-साथ उत्तरी पश्चिमी भारत में मार्च से मई के बीच का तापमान औसत से काफी ज्यादा रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले तीन महीनों तक उत्तरी पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान दिन के साथ ही रात का भी तापमान औसत से ज्यादा रहने का अनुमान जताया गया है।

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…
मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां…

Spread the loveमानसून की विदाई का समय आ गया है। लेकिन एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मानसून…