• 04/03/2023

पुरुषों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, 2 साल की ले सकेंगे छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी

पुरुषों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, 2 साल की ले सकेंगे छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी
Spread the love

महिलाओं की तरह अब एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी भी अपने बच्चों की देखभाल के लिए 2 साल की बाल देखभाल छुट्टी (CCL) ले सकेंगे। अपनी पूरी नौकरी में वे 730 दिन की छुट्टी ले सकेंगे। 18 साल तक के बच्चे की देखभाल के लिए दो साल और दिव्यांग बच्चों की देखभाल के लिए सरकार ने कोई आयु सीमा तय नहीं की है। यह फैसला हरियाणा सरकार की साल 2022 में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था। अब इस पर वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

हरियाणा वित्त विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ 23 फरवरी 2023 से मिल सकेगा। केंद्र सरकार पहले ही एकल पुरुष कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव दे रही है। केंद्र सरकार की तरह ही हरियाणा सरकार भी अपने कर्मचारियों को राहत देने जा रही है।

ये कर्मचारी होंगे पात्र

एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी (विधुर या तलाकशुदा) और महिला सरकारी कर्मचारी 18 वर्ष की आयु तक के अपने दो बड़े बच्चों की देखभाल लिए अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान अधिकतम दो साल यानी 730 दिन के लिए चाइल्ड केयर लीव का लाभ उठा सकते हैं। दिव्यांग बच्चों के मामले में सक्षम स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक अशक्तता और दिव्यांग बच्चा के पूरी तरह से महिला या एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी पर निर्भर होने की स्थिति में ही लाभ मिलेगा।

महिलाओं को ही मिल रहा था लाभ

अभी तक चाइल्ड केयर लीव का लाभ महिला कर्मचारियों को ही मिल रहा था। पिछेल साल 14 दिसंबर को खट्टर कैबिनेट की बैठक में हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) नियम 2016 में संशोधन को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद अब चाइल्ड केयर लीव का लाभ सिंगल पुरुष कर्मचारियों को भी मिल सकेगा।

Related post

Breaking: सरकार का बहनों को तोहफा, अब ₹ 450 में मिलेगा गैस सिलेंडर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

Breaking: सरकार का बहनों को तोहफा, अब ₹ 450…

Spread the loveरक्षाबंधन से ठीक पहले सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना की…
Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के…

Spread the loveDA Hike News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने दीवाली की…
DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा ऐलान, छप्पर फाड़ बढ़ेगी सैलरी, जानें कैलकुलेशन

DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा…

Spread the loveकेन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का…