• 18/10/2023

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि
Spread the love

DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने दीवाली की पहले केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है।  महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ डीए 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ ही कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी और पेंशनधारकों को पेंशन आएगी। इसके साथ ही जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जा सकता है।

केन्द्र सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। मोदी सरकार का यह फैसला दशहरा और दीवाली के ठीक पहले आया है। ऐसे में केन्द्रीय कर्मचारियों की यह दीवाली खुशियों की सौगात लेकर आई है।

Related post

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 55%, केंद्र के बराबर

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात दी है।…
Breaking: सरकार का बहनों को तोहफा, अब ₹ 450 में मिलेगा गैस सिलेंडर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

Breaking: सरकार का बहनों को तोहफा, अब ₹ 450…

Spread the loveरक्षाबंधन से ठीक पहले सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना की…
7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, जानें कितने मिलेगा

7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में…

Spread the loveकेन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी करने के बाद अब दूसरे भत्तों…