• 04/03/2023

पति-पत्नी के झगड़े की आग में 4 घर जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट, मवेशी जले

पति-पत्नी के झगड़े की आग में 4 घर जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट, मवेशी जले
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े से बवाल मच गया। गुस्से में पति ने घर में आग लगा दी। जिसकी चपेट में आने से घर में रखे सामान जलकर खाक हो गए वहीं रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे आग ने आस-पास के चार और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कुछ मवेशियों की जलने से मौत की खबर है।

Also Read: पुरुषों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, 2 साल की ले सकेंगे छुट्टी, नोटिफिकेशन जारी

मामला पाटन थाना क्षेत्र के देमार का है। पुलिस के मुताबिक जगन्नाथ ठाकुर शराब पीने का आदी है और नशे में अक्सर ही पत्नी कौशल्या से झगड़ा करता है। शनिवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि जगन्नाथ ने अपने घर में आग लगा दी।

Also Read: OPS पर बड़ा अपडेट: मोदी सरकार ने लागू की Old Pension Scheme! ऐसे मिलेगा फायदा 

घटना के बाद पत्नी लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। इतने में ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और आग ने आस-पड़ोस के 4 और घरों को अपनी चपेट में ले ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले में पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read: ट्रैफिक रुल्स तोड़ने पर अब ‘यातायात की पाठशाला’ में करनी होगी पढ़ाई, परीक्षा में पास हुए तो जुर्माना माफ, नहीं तो.. 

Related post

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश मॉड्यूल से जुड़ी महिला समेत दो गिरफ्तार

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश…

Spread the loveकोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल…
उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…