• 04/07/2022

शिंदे सरकार ने फ्लोर टेस्ट किया पास, 164 विधायकों का मिला समर्थन, विरोध में 99

शिंदे सरकार ने फ्लोर टेस्ट किया पास, 164 विधायकों का मिला समर्थन, विरोध में 99
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। शिंदे सरकार ने विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। सदन में शिंदे सरकार को 164 विधायकों का समर्थन मिला है। जबकि विरोध में 99 वोट पड़े। वहीं 8 विधायक सदन से अनुपस्थित रहे। इनमें से कांग्रेस के 5, सपा के और एआईएमआईएम के एक-एक विधायक शामिल है।

वोटिंग के दौरान कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल ने कहा कि राजनीति में पहले साम, दाम, दंड, भेद जरूरी था। लेकिन अब ईडी, सीबीआई और गवर्नर जरूरी है। शिंडे गुट ने इस पर आपत्ति जताई।

फ्लोर टेस्ट में शिंदे सरकार के पास होने पर डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि जिन सदस्यों ने इस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया है उनका मैं आभारी हूं। 1980 से शिंदे साहब ने शिवसेना में सक्रिय तौर पर काम शुरू किया था। उन्होंने साधारण कार्यकर्ता के तौर पर कई जिम्मेदारियां उठाई और आज राज्य के मुख्यनमंत्री बने हैं।

इसे भी पढ़ें : हिमाचल में बस खाई में गिरी, स्कूली बच्चों सहित 16 की मौत

Related post

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ…

Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के…
CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…..

CG : तीन दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा…

Spread the loveरायपुर। धार्मिक पर्वों को देखते हुए रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन निर्धारित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री और…
CG : शौक या मजबूरी? इंजीनियरिंग के छात्र निकले शातिर चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाया था निशाना

CG : शौक या मजबूरी? इंजीनियरिंग के छात्र निकले…

Spread the loveदुर्ग :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने…