• 09/03/2023

नर्सिंग भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 100 % महिलाओं की नियुक्ति को बताया असंवैधानिक

नर्सिंग भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 100 % महिलाओं की नियुक्ति को बताया असंवैधानिक
Spread the love

हाईकोर्ट ने शिक्षण संस्थाओं के पदों पर 100 फीसदी आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में डेमोंस्ट्रेटर, प्राध्यापक के पदों पर 100 % महिला आरक्षण प्रदान करना असंवैधानिक है।

दरअसल छत्तीसगढ़ पीएससी ने दिसंबर 2021 में नर्सिंग डेमोस्ट्रेटर और सहायक प्राध्यापक के 91 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन सभी पदों के लिए चिकित्सा शिक्षा सेवा भर्ती नियम 2013 के तहत सिर्फ महिलाओं को पात्र माना गया था।

पीएससी द्वारा जारी इस भर्ती विज्ञापन और भर्ती नियम 2013 को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता आदित्य सिंह और ऐल्युस खलखो ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा था कि जिन पदों के लिए पीएससी ने विज्ञापन जारी किया है उनकी पढ़ाई पुरुष वर्ग के अभ्यर्थी भी करते हैं। उन पदों पर पुरुषों की नियुक्ति को वंचित करना संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 में दिए गए आरक्षण नियमों का उल्लंघन है। जिस सुनवाई करते हुए भर्ती पर रोक लगा दिया था।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…