• 12/03/2023

मस्जिदों में लाउड स्पीकर हुए बैन, अब नहीं सुनाई देगी अजान, फैसले से भड़के मुस्लिम धर्मगुरु

मस्जिदों में लाउड स्पीकर हुए बैन, अब नहीं सुनाई देगी अजान, फैसले से भड़के मुस्लिम धर्मगुरु
Spread the love

22 मार्च से रमजान की शुरुआत हो रही है। रमजान को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है, जिसे लेकर बवाल मच गया है। गाइड लाइंस के मुताबिक मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर पूरी तरह से बैन रहेगा और अजान का लाइव प्रसारण भी नहीं होगा। रमजान को लेकर ये गाइडलाइन मक्का और मदीना के देश सऊदी अरब ने जारी की है। अब सऊदी अरब सरकार के इस फैसले पर भारत सहित दुनियाभर के मुस्लिम धर्म गुरु नाराज हैं।

अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने सऊदी अरब सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए इस नाजायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि जहां लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो रहा है उसे नहीं रोकना चाहिए और जहां लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, वहां उसकी जरूरत नहीं है। हिन्दुस्तान में आजादी के बाद से ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो रहा है। यहां ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। यहां कुछ दिन पहले हाई कोर्ट के ऑर्डर पर लाउडस्पीकर की आवाज धीरे कराई गई थी, लेकिन रोक नहीं लगाई गई। सऊदी हुकूमत के फैसले से सारी दुनिया को मायूसियत हुई है। उनसे अनुरोध है की वो अपना फैसला वापिस लें।

आपको बता दें सऊदी अरब के इस्लामी मामलों के मंत्री शेख डॉक्टर अब्दुल लतीफ बिन अब्दुल अजीज अल-अलशेख ने 10-सूत्रीय गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि नमाज के दौरान मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर बैन रहेगा और फोटोग्राफी भी नहीं होगी। मस्जिदों में इफ्तार भी नहीं की जाएगी। इफ्तार के लिए चंदा इकट्ठा करन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गाइडलाइन के मुताबिक बच्चों को अब अजान के वक्त मस्जिदों में नहीं लाने दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि बच्चों को मस्जिद में लेकर न आएं। बच्चे मस्जिद में लोगों को परेशान करते हैं इससे इबादत में खलल पड़ता है।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…