• 14/03/2023

इंडस्ट्रलिस्ट संगीता केतन शाह बीजेपी में शामिल, सरकार पर लगाई ये आरोप

इंडस्ट्रलिस्ट संगीता केतन शाह बीजेपी में शामिल, सरकार पर लगाई ये आरोप
Spread the love

रायपुर। प्रदेश की प्रसिद्ध इंडस्ट्रलिस्ट और सिंपलैक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद थे।

संगीता केतन शाह छत्तीसगढ़ की 50 साल पुरानी और बड़ी कंपनी सिंपलेक्स कास्टिंग की प्रबंध निदेशक हैं. फाउंड्री, फेब्रिकेशन और मशीनिंग उद्योग में उनका 20 साल का अनुभव है। सीएसआर गतिविधियों के साथ साथ कई समितियों के माध्यम से महिलाओं को आगे लाने और समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं। वे बेरोजगार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए काम कर रही हैं। युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिए कॉइन मीडिया का संचालन कर रही हैं। दिव्यांग बच्चों का संघ बनाकर उनके विकास और रोजगार दिलाने के लिए काम कर रही हैं। अपनी प्रतिभा और सामाजिक गतिविधियों के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं। इंडस्ट्री और व्यापार से जुड़े कई समिट और कॉन्क्लेव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

भाजपा ज्वॉइन करने के बाद मीडिया से बातचीत में शाह ने कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से प्रेरित होकर और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़े स्तर पर समाज सेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारत पूरे विश्व में बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। आज दुनिया के शक्तिशाली देश भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। कोविड मैनेजमेंट हो या वैश्विक मंदी के दौर में देश की अर्थ व्यवस्था को संभालने की बात हो, हर मोर्चे पर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अटल होकर खड़ा है और हर चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।

संगीता शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने 15 साल के कार्यकाल में विकास को जो रफ्तार दी थी, वह थम गई है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीन लिया है। महिलाएं असुरक्षित हैं। अपराध तेजी से बढ़ रहा है। शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई यह सरकार 7000 करोड़ कमाई का लक्ष्य तय करती है। नई नई शराब दुकानें खोल रही है। युवाओं के साथ इस सरकार ने धोखा किया है। हर वर्ग छला हुआ महसूस कर रहा है।

ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में भाजपा वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में धोखेबाज सरकार का मुकाबला कर रही है। ऐसे समय में वह भाजपा से जुड़ रही हैं, जिससे संघर्ष में सहभागी हो सकें। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की झूठी सरकार की सारी सच्चाई जान चुकी है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का निश्चय कर चुकी है।

Related post

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी…
छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड,…

Spread the loveरायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आने…
CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक…