• 13/03/2023

world test championship के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें किससे होगा मैच और कहां.. लाइव स्ट्रीमिंग सहित सभी डिटेल

world test championship के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें किससे होगा मैच और कहां.. लाइव स्ट्रीमिंग सहित सभी डिटेल
Spread the love

world test championship : क्रिकेट के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। यह मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। फाइनल में सबसे पहले आस्ट्रेलिया ने अपनी जगह पक्की की। भारत के साथ-साथ इस रेस में श्रीलंका भी शामिल थी।

न्यूजीलैंड के दौरे पर गई श्रीलंका को फाइनल में जगह बनाने के लिए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करना जरुरी था। लेकिन न्यूजीलैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में पांचवे दिन की आखरी गेंद पर श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका को मिली हार का फायदा टीम इंडिया को मिली और वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई।

Also Read: DA का कब होगा ऐलान, कितनी होगी बढ़ोत्तरी, जानिए 

इस तारीख से शुरु होगा मैच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से 11 जून तक खेला जाएगा। वहीं मौसम के मद्देनजर अगला दिन 12 जून को रिजर्व रखा गया है।

इस चैनल के साथ ही यहां होगा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

लंदन में होने वाले इस रोमांचक फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क हो सकता है। वहीं इस मैच को क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन भी देख सकते हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

Also Read: LIC की ये पॉलिसी है जबरदस्त.. हर रोज की ये छोटी सी बचत और मिलेंगे 50 लाख से ज्यादा 

Related post

क्या टीम इंडिया के ऊपर होगा एक्शन? T20 World Cup में लगा ये गंभीर आरोप, उठने लगे सवाल

क्या टीम इंडिया के ऊपर होगा एक्शन? T20 World…

Spread the loveटी20 वर्ल्ड कप में भारत और बंग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच 2 नवंबर को हुआ मैच विवादों में…
आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में मौत, मंकी गेट विवाद से आए थे सुर्खियों में

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना…

Spread the loveक्वींसलैंड। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। आस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार को एक…