• 15/03/2023

दो जजों पर जानलेवा हमला, मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या का प्रयास

दो जजों पर जानलेवा हमला, मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या का प्रयास
Spread the love

बिहार के सासाराम सिविल कोर्ट के दो जजों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दोनों जजों से गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों से उन्हें बचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उनके साथियों ने पुलिस पर हमला कर उन्हें छुड़ा लिया।

जिसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेदा स्थित पेट्रोल पंप के मालिक रमाकांत सिंह और साड़ी संसार के मालिक शांतनु को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Also Read: सोनू सूद को ऑफर हुआ डिप्टी CM और दो बार राज्यसभा सांसद का पद, तो क्या राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं एक्टर

मामले में जज ने मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-5 रामंचद्र प्रसाद और अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-4 देवेश कुमार मंगलवार रात को अपनी कार में पेट्रोल डलवाने पंप जा रहे थे। रास्ते में कुछ सामान खरीदने के लिए उन्होंने कार को सड़क की बायीं ओर खड़ी कर दी। इसी दौरान बाइक से आ रहे दोनो आरोपियों ने जज की कार को टक्कर मार दी।

दोनों जजों ने जब उनसे पूछताछ की तो वे विवाद करते हुए कार की चाबी निकालने लगे। मना करने पर उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरु कर दी और उनका गला दबाने लगे। उनके पास रखे 7 हजार रुपये भी छीन लिए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों जजों को उनके चंगुल से बचाया।

एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने पहले भी न्यायिक दंडाधिकारी के साथ मारपीट की थी। मारपीट करते हुए आरोपियों ने कहा था कि वे पहले भी एक जज के साथ मारपीट कर चुके हैं। लेकिन वे उनका बाल बांका नहीं कर पाए थे।

Also Read: IMD: CG सहित दर्जन भर से ज्यादा इन राज्यों में बारिश, ओला और आंधी तूफान की चेतावनी, किसानों के लिए सलाह, जाने आपके शहर के मौसम का हाल 

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, बढ़ा तापमान; 8 से 10 सितंबर तक इन जिलों में बरसेंगे बादल

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार,…

Spread the loveCG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कुछ धीमी नजर आ रही हैं। प्रदेश के कई हिस्सों…
CG : कृषि कॉलेज में एडमिशन का मौका! इस दिन होगी काउंसलिंग, 396 सीटों पर मिलेगा दाखिला

CG : कृषि कॉलेज में एडमिशन का मौका! इस…

Spread the loveरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
7 सितंबर 2026 का पंचांग: सोमवार को रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

7 सितंबर 2026 का पंचांग: सोमवार को रखा जाएगा…

Spread the love Aaj Ka Panchan – 7  सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है।…