• 18/03/2023

Video: रील्स बनाने के शौक ने ली छात्र की जान, आप न लें ऐसा रिस्क

Video: रील्स बनाने के शौक ने ली छात्र की जान, आप न लें ऐसा रिस्क
Spread the love

इन दिनों युवाओं में रील बनाने की होड़ मची हुई है। युवाओं के इसी शौक ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से एक छात्र की जान ले ली। कॉलेज की छत पर रील बनाने पहुंचे एक छात्र बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। अशोक नगर में किराए का रुम लेकर रहने वाला आशुतोष साव साइंस कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था। वह मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के सरखो का रहने वाला था। पढ़ाई करने के लिए वह बिलासपुर में रह रहा था। शुक्रवार की शाम को रील बनाने के लिए वह दोस्तों के साथ कॉलेज की छत पर पहुंच गया।

Also Read: लोकसभा के लाइव टेलीकास्ट का ऑडियो 20 मिनट के लिए हुआ म्यूट, कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- ये लोकतंत्र है ? 

रील बनाने के लिए आशुतोष छत से वह बाजू में बने छज्जे पर कूद गया लेकिन बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह 20 फीट नीचे गिर गया। उसके साथ मौजूद अऩ्य छात्रों ने पुलिस और एचओडी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को सिम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आशुतोष अपने घर में इकलौता बेटा था, उसके अलावा उसकी एक बहन है। पिता गांव में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। आपको बता दें इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में रील बनाने के चक्कर में कई युवा अपनी जान गंवा चुके हैं।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…