• 18/03/2023

लोकसभा के लाइव टेलीकास्ट का ऑडियो 20 मिनट के लिए हुआ म्यूट, कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- ये लोकतंत्र है ?

लोकसभा के लाइव टेलीकास्ट का ऑडियो 20 मिनट के लिए हुआ म्यूट, कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- ये लोकतंत्र है ?
Spread the love

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पांचवे दिन शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान लाइव टेलीकास्ट का ऑडियो म्यूट हो गया। तकरीबन 20 मिनट तक ऑडियों बंद रहा। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विपक्ष के विरोध के दौरान स्पष्ट रूप से ऑडियो चला जाता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को घेरते हुए ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लगे फिर स्पीकर मुस्कुराए और कार्यवाही म्यूट हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि अडानी को बचाने के लिए सरकार ने संसद की कार्यवाही म्यूट करा दी।

कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “अडानी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक क्या-क्या किया। स्पीच हटवाई, जेपीसी का गठन नहीं, संसद में बोलने पर रोक, सदन स्थगित किया गया, ईडी दफ्तर जाने पर रोक, संसद में माइक ऑफ किया गया और आज…संसद को ही म्यूट कर दिया गया।”

इसके साथ ही कांग्रेस ने दो वीडियो जगदीप धनखड़ का और लोकसभा की कार्यवाही का ऑडियो म्यूट होने का जोड़कर एक और ट्वीट किया है। जिसमें राज्यसभा के सभापति पर भी तंज किया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक तरफ दावा किया जाता है कि माइक बंद नहीं होती और यहां पूरी कार्यवाही ही म्यूट हो गई।

लोकसभा कार्यवाही के लाइव टेलीकास्ट का वीडियो म्यूट होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर हमला बोला है। बघेल ने राहुल गांधी के विपक्ष के माइक बंद करने वाले बयान पर मचे घमासान को लेकर तंज करते हुए कहा कि आज तो लोकसभा ही म्यूट करा दी गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…