• 21/03/2023

पोर्न स्टार को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दिए करोड़ों रुपये? आज हो सकती है पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी, ये है मामला

पोर्न स्टार को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दिए करोड़ों रुपये? आज हो सकती है पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी, ये है मामला
Spread the love

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि उन्हें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 130,000 डॉलर के भुगतान की जांच के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सकता है। ट्रंप ने कहा था कि उऩ्हें इसकी खुफिया सूचना मिली है। ट्रंप आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे।

सोमवार शाम ट्रंप द्वारा किए गए दावे के बाद समर्थकों ने न्यूयार्क में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि ऐसे में हालात बिगड़ सकते हैं। लिहाजा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

दरअसल पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि साल 2006 में उनका डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अफेयर था। उस वक्त ट्रंप की उम्र करीब 60 साल थी और स्टॉर्मी 27 साल की थीं। 27 जुलाई को नेवादा के सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्मानेंट में उन्होंने पहली बार पोर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को देखा।टूर्नामेंट के बाद ट्रंप ने स्टॉर्मी को अपने होटल रूम में बुलाया।

डेनियल्स होटल रुम में पहुंची तो ट्रंप ने उन्हें टीवी पर शो में लाने का वादा किया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। यह सारी बातें स्टॉर्मी डेनियल ने 2018 में ‘60 मिनट्स’ को दिए गए एक इंटरव्यू में बताईं।

डेनियल्स का कहना है कि 2006 के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप उन्हें अलग-अलग मौकों पर इनवाइट करते रहे। पहली मुलाकात के एक साल बाद 2007 में ट्रंप ने लॉस एंजेलेस के बेवेरली हिल्स होटल में अपने बंगले में मिलने के लिए बुलाया। यहां ट्रंप ने रियलिटी शो में काम दिलाने के लिए उनके साथ मीटिंग की थी। इस बार उन्होंने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। फिर अगस्त महीने में ट्रंप ने कॉल किया और कहा कि वह उन्हें ‘सेलेब्रिटी अपरेंटिस’ शो में नहीं ले पाएंगे। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात नहीं हुई और एक-दूसरे से बात करना भी बंद कर दिया।

Related post

पूर्व राष्ट्रपति के घर छापा, बोले- यह राष्ट्र के लिए काला दिन है

पूर्व राष्ट्रपति के घर छापा, बोले- यह राष्ट्र के…

Spread the loveअमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने पूर्व राष्ट्रपति के रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर पर छापा मारा है। एफबीआई भारतीय समयानुसार मंगलवार…