• 23/03/2023

CG में 4 गिरफ्तार, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के समर्थन में निकाली थी रैली

CG में 4 गिरफ्तार, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के समर्थन में निकाली थी रैली
Spread the love

छत्तीसगढ़ में खालिस्तान समर्थकों द्वारा रैली निकालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधानसभा में विपक्ष द्वारा मामला उठाने के बाद हरकत में आई रायपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए खालिस्तान समर्थकों का नाम दिलेर सिंह रंधावा, हरप्रीत सिंह रंधावा, मनिंदर सिंह और हरविंदर सिंह है। चारों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 147,153,505 के तहत कार्रवाई की है।

आपको बता दें पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समर्थकों ने रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की थी। खालिस्तान समर्थकों ने तेलीबांधा गुरुद्वारा से रैली निकालकर पंचशील नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय तक पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला दहन किया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…