• 23/03/2023

video: गोल कीपर ने 101 मीटर दूर से किक मारकर किया गोल, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड

video: गोल कीपर ने 101 मीटर दूर से किक मारकर किया गोल, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड
Spread the love

लैटिन अमेरिका के चिली में चल रही टॉप डिवीजन फुटबॉल लीग में गोलकीपर ने कमाल कर दिया। बगैर किसी खिलाड़ी को पास दिए गोलकीपर ने ऐसा किक मारा कि बॉल दूसरे छोर पर सीधे गोल के अंदर चली गई। इसे सबसे लंबी दूरी का विश्व का पहला गोल माना जा रहा है।

ये कारनामा केब्रेसल टीम के गोलकीपर लिएंड्रो रिकेना ने कर दिखाया है। मैच चिली की केब्रेसल और कोलो-कोलो के बीच चल रहा था। केब्रेसल टीम 2-0 से आगे चल रही थी। केब्रेसल के गोलकीपर लिएंड्रो रिकेना ने पेनल्टी बॉक्स से लंबी किक मारी। बॉल सभी खिलाड़ियों के ऊपर से होती हुई दूसरे छोर के गोल में चली गई।

चिली के स्पोर्ट्स चैनल TNT स्पोर्ट्स के मुताबिक फुटबॉल ने 101 मीटर की दूरी तय की। अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इसे वैरिफाई करता है तो यह गोल फुटबॉल इतिहास में सबसे लंबी दूरी के गोल के रिकॉर्ड को तोड़ देगा। मौजूदा रिकॉर्ड 96,01 मीटर का है। इस मैच में केब्रेसल ने कोलो-कोलो को 3-1 से हराया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…