• 26/03/2023

बेटी पैदा करने और दहेज लालच में अत्याचार की इंतेहा, बहू ने आत्मदाह कर दी जान

बेटी पैदा करने और दहेज लालच में अत्याचार की इंतेहा, बहू ने आत्मदाह कर दी जान
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। 90 फीसदी जल चुकी महिला को इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह से ज्यादा समय तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए उसने दम तोड़ दिया। मजिस्ट्रेटियल बयान के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की है।

घटना भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर कैम्प- 2 की है। अंबिकापुर की रहने वाली पूनम गुप्ता की शादी 17 अप्रैल 2022 को भिलाई के कैम्प 2 निवासी अनिल कुमार गुप्ता से हुई थी। 1 फरवरी को बेटी का जन्म होने के बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना बढ़ गई थी।

आरोप है कि दहेज को लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट की जाने लगी। जिससे तंग आकर पूनम ने 15 मार्च को मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। 90 फीसदी जलने की वजह से 23 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु से पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा लिए गए बयान में पूनम ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने पूनम के पति अनिल कुमार गुप्ता, ससुर उमाशंकर गुप्ता, सास शैल कुमार गुप्ता, जेठ संजय कुमार गुप्ता, जेठानी शालिनी गुप्ता और ननंद ज्योति गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…