• 26/03/2023

अतीक अहमद की पलटेगी गाड़ी? जेल से लाने गुजरात पहुची यूपी पुलिस, सपा प्रमुख का आया बड़ा बयान

अतीक अहमद की पलटेगी गाड़ी? जेल से लाने गुजरात पहुची यूपी पुलिस, सपा प्रमुख का आया बड़ा बयान
Spread the love

उमेश पाल हत्‍याकांड के आरोपी अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाया जा रहा है। इन सबके बीच पुलिस गाड़ी पलटने की आशंकाएं भी जताई जा रही है। वहीं बदमाश को भी एनकाउंटर का डर सता रहा है। खबर के मुताबिक माफिया ने यूपी आने से इंकार कर दिया है। उसके वकीलों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी, इसलिए उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि गाड़ी पलटने का रिकॉर्ड हमेशा रहेगा।

आपको बता दें कि अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसे लाने के लिए यूपी पुलिस दो वज्र वाहनों सहित 4 गाड़ियों के साथ पहुंची हुई है। उमेश पाल अपहरण केस में कोर्ट का फैसला 28 मार्च को आने वाला है। फैसले के दौरान उसे कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी प्रयागराज लाया जा रहा है। इस मामले में उसका भाई अशरफ भी आरोपी है जो कि बरेली जेल में बंद है। उसे भी प्रयागराज लाया जाएगा।

Also Read: बेटी पैदा करने और दहेज लालच में अत्याचार की इंतेहा, बहू ने आत्मदाह कर दी जान

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…