• 05/04/2023

कोरोना की चौथी लहर की आहट! 24 घंटे में मिले इतने मरीज, सरकार अलर्ट

कोरोना की चौथी लहर की आहट! 24 घंटे में मिले इतने मरीज, सरकार अलर्ट
Spread the love

देश में एक बार फिर से कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 4435 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से यह आंकड़ा 3 हजार के आसपास था। जो कि पिछले 163 दिन में एक दिन में आई सबसे बड़ी छलांग है। इसी के साथ देश में एक्टिव मरीजों के संख्या बढ़कर 23,091 हो गए हैं।

वहीं मौत के मामले भी लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बीते 24 घंटे में यहां 1 मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र में एक सप्ताह में कोरोना के मामले में 186 फीसदी का उछाल आया है। मंगलवार को यहां 4 मरीजों की मौत हुई है। जिसे तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या कोरोना की चौथी लहर आने वाली है?

Also Read: Vacancy: 12 वीं पास उम्मीदवारों के लिए IGNOU में निकली भर्ती, 63,200 रुपये है सैलरी 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2508 मरीज ठीक भी हुए हैं। 15 मौतों के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गई है। देश में वापस कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बाद केन्द्र सरकार ने एडवायजरी जारी की है। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य जगहों पर भी कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Also Read: होम थिएटर ब्लास्ट मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार, ब्लास्ट में दूल्हा सहित 2 की हुई थी मौत 

मास्क अनिवार्य 

हरियाणा और महाराष्ट्र में वहां की सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है कि अनिवार्य रुप से सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनना होगा। इसके साथ ही जहां 100 से ज्यादा लोग पॉजीटिव हो वहां सभी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में 3 दिन में दो गुना हुई पॉजिटिविटी रेट

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 48 नए केस मिले हैं, जिसके बाद यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 190 हो गई है। वहीं बिलासपुर में 1 मरीज की मौत हो गई है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 4.95 प्रतिशत हो गई है। वहीं 1 अप्रैल को यह दर 2.37 प्रतिशत थी।

Also Read: Video: CG में कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी, सरेआम सहकारी बैंक के कर्मचारी से की मारपीट, नाराज संगठनों ने किया हड़ताल का ऐलान

Related post

काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, 100 करोड़ की लागत से 20 एकड़ में तैयार होगा भव्य शिव थीम पार्क

काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, 100…

Spread the loveवाराणसी। मोक्ष और भगवान शिव की नगरी काशी जल्द ही एक और ऐतिहासिक पहचान हासिल करने जा रही है। वाराणसी…
ब्रेकिंग : सरकार ने जारी किया आदेश, ये आईएएस बने सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के कमिश्नर

ब्रेकिंग : सरकार ने जारी किया आदेश, ये आईएएस…

Spread the loveरायपुर 10 मई 2026।रमेश कुमार शर्मा सहकारिता एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के आयुक्त होंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध…
रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

रिश्तों का कत्ल : नाती ने बसूला से दादा…

Spread the loveबलरामपुर। बलरामपुर जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। नवाडीह गांव में एक…