• 09/04/2023

ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम.. किसमें रहना है? आप से पूछेगी कंपनी, सैलरी पर भी पड़ेगा असर

ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम.. किसमें रहना है? आप से पूछेगी कंपनी, सैलरी पर भी पड़ेगा असर
Spread the love

नौकरीपेशा लोगों के लिए एक काम की खबर है। अब आपको इंकम टैक्स स्लैब का चुनाव करना होगा। आपको ओल्ड टैक्स स्ट्रक्चर में रहना है या फिर न्यू टैक्स रिजीम का चयन करना होगा। आप से कंपनी ये सवाल करेगी। इसी के आधार पर कंपनी आपकी सैलरी से टीडीएस (TDS) की कटौती करेगी। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस पर स्पष्टीकर जारी किया है।

क्या है स्पष्टीकरण: 

सीबीडीटी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी को कर्मचारियों से टैक्स स्ट्रक्चर के बारे में पूछना होगा कि वे ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम पसंद करते हैं। उसके अनुसार ही टीडीएस की कटौती करना होगा। अगर कोई कर्मचारी अपनी पसंद की टैक्स रिजीम के बारे में नहीं बताता है तो न्यू टैक्स रिजीम के तहत ही उसकी सैलरी से टीडीएस की कटौती करना होगा।

Also Read: IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

सरकार ने टैक्स पेयर को यह चुनने का विकल्प दिया है कि वे ओल्ड टैक्स स्ट्रक्चर के साथ रहना चाहते हैं या फिर न्यू टैक्स रिजीम के साथ वो जाना चाहते हैं। न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख रुपये तक की इंकम टैक्स फ्री है लेकिन इन टैक्स रिजीम में किसी भी तरह की छूट का लाभ नहीं ले सकते।

क्या है न्यू रिजीम का स्लैब

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट पेश किया था। जिसमें इंकम टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर न्यू टैक्स रिजीम लाया गया। इसमें 7 लाख तक की इंकम को टैक्स फ्री किया गया है। साथ ही स्लैब में भी बदलाव किया गया। न्यू रिजीम में 3 लाख तक की इंकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं 3 से 6 लाख तक रुपये तक आय पर 5 फीसदी, 6 से 9 लाख रुपये तक की इंकम पर 10 फीसदी टैक्स का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 9 से 12 लाख तक की आय पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख तक की आय पर 20 फीसदी और 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…