• 09/04/2023

अमन सिंह ने NDTV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दिया, बताई ये वजह

अमन सिंह ने NDTV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दिया, बताई ये वजह
Spread the love

पूर्व नौकरशाह अमन सिंह ने एनडीटीवी (NDTV)के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अमन सिंह ने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए अडानी ग्रुप के कॉर्पोरेट ब्रांड सरंक्षक और कॉपोरेट मामलों के प्रमुख के पद पर पदस्थ थे।

NDTV ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को बताया, “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”

Also Read: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम.. किसमें रहना है? आप से पूछेगी कंपनी, सैलरी पर भी पड़ेगा असर 

पूर्व आईआरएस अफसर अमन सिंह छत्तीसगढ़ की रमन सरकार में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। उनकी गिनती देश के सबसे शक्तिशाली नौकरशाहों में हुआ करती थी। नौकरी से अपना इस्तीफा देने के बाद साल 2022 में उन्होंने अडानी ग्रुप में कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद उन्हें एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में फरवरी 2022 में ईओडब्ल्यू ने अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपराध दर्ज किया था।

Also Read: IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…