• 10/04/2023

7 की मौत: बारिश और तूफान से बड़ा हादसा, मंदिर के शेड पर बड़ा पेड़ गिरा, 7 की मौत 30 घायल

7 की मौत: बारिश और तूफान से बड़ा हादसा, मंदिर के शेड पर बड़ा पेड़ गिरा, 7 की मौत 30 घायल
Spread the love

महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम को अकोला जिले में मंदिर के टिन शेड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई वहीं 30 घायल हुए।

रविवार देर शाम तेज हवाओं के साथ अकोला में बारिश हुई। अकोला के पारस गांव में बाबूजी महाराज मंदिर संस्थान में एक बड़ा नीम का पेड़ उखड़ गया और टिन के शेड पर गिर गया। जिस दौरान यह हादसा हुआ उस दौरान बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग टिन के शेड के नीचे ठहरे हुए थे। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे।

टूटे पेड़ और शेड को जेसीबी से हटाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कलेक्टर के मुताबिक हादसे के दौरान शेड में तकरीबन 40 लोग मौजूद थे। जिसमें कि 7 लोगों की मौत हो गई।

हादसे पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एसपी घटना स्थाल का दौरा कर घायलों को उपचार सुनिश्चित कराने के लिए कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…