• 10/04/2023

बेमेतरा हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, राजधानी में बस पर पथराव, स्कूलें-बाजार बंद

बेमेतरा हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, राजधानी में बस पर पथराव, स्कूलें-बाजार बंद
Spread the love

बेमेतरा जिला के बिरनपुर हिंसा के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। विश्व हिन्दू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में सड़क पर उतर गए हैं। बंद का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। पेट्रोल पंप से लेकर दुकानें तक सब बंद है।

राजधानी रायपुर में बंद के दौरान यात्री बस चलने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव कर दिया। जिससे बसों के शीशे टूट गए। जिसके बाद यात्री बसों के पहिए थम गए। वहीं रायपुर में सुबह कई स्कूल खुले लेकिन बच्चे औऱ स्टाफ जब पहुंचे तो छुट्टी देकर उन्हें घर भेज दिया गया।

बेमेतरा जिले में भी प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया। बेमेतरा, रायपुर सहित आसपास के जिलों में प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क पर चक्काजाम किए जाने की भी खबर सामने आ रही है।

बंद को लेकर रायपुर पुलिस ने सभी समुदाय के लोगों के साथ बैठक की और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस टीमें पेट्रोलिंग और फिक्स पिकेट्स के रुप में रही। पुलिस ने नागरिकों के लिए कंट्रोल रुम का नंबर जारी किया है। अगर किसी भी नागरिक को किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो वह स्थानीय थाना प्रभारी से या जिला कंट्रोल रूम (9479191099) से संपर्क कर सकता है।

ये है मामला

आपको बता दें बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र स्थित बिरनपुर गांव में शनिवार को दो समुदायों के बच्चों के बीच आपसी विवाद हुआ। इस विवाद में बड़े भी शामिल हो गए और एक युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई। दोनों समुदाय के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे पुलिस बल पर भी हमला किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सहित 4 लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में धारा 144 लागू किया गया। वहीं आसपास के जिलों से भी पुलिस बल मंगाकर चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।

Related post

Aaj ka Panchang 12 August 2026: हरियाली अमावस्या आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 12 August 2026: हरियाली अमावस्या आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 12 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
12 अगस्त 2026 Rashifal: हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

12 अगस्त 2026 Rashifal: हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण…

Spread the loveAaj ka Rashifal 12 August 2026: आज 12 अगस्त 2026 का दिन कई धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास…
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…