• 11/04/2023

बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक के परिजन को मिलेगी सरकारी नौकरी, 10 लाख की आर्थिक सहायता के साथ ही CM भूपेश ने किया जांच का ऐलान

बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक के परिजन को मिलेगी सरकारी नौकरी, 10 लाख की आर्थिक सहायता के साथ ही CM भूपेश ने किया जांच का ऐलान
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए युवक भुनेश्वर साहू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी देगी।  मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाक़ात की। मामले में मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जांच के सात ही एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखने कीअपील की है।

Also Read: CG सांप्रदायिक हिंसा: बिरनपुर गांव में 2 और शव मिले, हत्या की आशंका.. हिंसा में अब तक 3 की मौत! इलाके में भारी तनाव

ये है मामला

आपको बता दें बीते शनिवार को साजा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव में दो बच्चे के बीच हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। जिसमें 22 वर्षीय युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। तनाव के बाद इलाके में आसपास के जिलों से पुलिस बल को मंगाकर तैनात किया गया था।

इस बीच विश्व हिन्दू परिषद ने सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद कराया। जिसे साहू समाज के साथ ही बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया था। बंद के दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवी भीड़ ने एक घर में आग लगा दी थी। वहीं पीड़ित परिवार से कार्यकर्ताओं के साथ मिलने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। फिलहाल इलाके में अभी भी भारी तनाव की स्थिति है।

इस सांप्रदायिक हिंसा के पीछे बताया जा रहा है कि 6-7 महीने के भीतर गांव की कुछ हिन्दू लड़कियां से गांव के मुस्लिम लड़कों ने शादी की थी। जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल था। इसी बीच शनिवार को दो बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े भी कूद गए और एक युवक की हत्या कर दी गई।

Also Read: TI की हुई शाही विदाई.. और जब ज्वाइन करने पहुंचे तो IG ने थमा दिया सस्पेंशन ऑर्डर, ये है मामला 

 

 

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…