• 13/04/2023

High Court: छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों के हाईकोर्ट को मिलेंगे नए जज, कॉलेजियम ने की इन नामों की सिफारिश

High Court: छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों के हाईकोर्ट को मिलेंगे नए जज, कॉलेजियम ने की इन नामों की सिफारिश
Spread the love

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने तीन राज्यों के हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए जजों के नाम की सिफारिश की है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने 7 जजों के नाम की सिफारिश की है। जिन जजों के नाम की सिफारिश की गई है, उनमें रूपेश चंद्र वार्ष्णेय, अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हिरदेश और अवनींद्र कुमार सिंह है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल के नाम की सिफारिश की है। जायसवाल ओबीसी वर्ग से आते हैं।

वहीं उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों के रूप में नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने एक न्यायिक अधिकारी और 3 अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश की है। जिसमें न्यायिक अधिकारी विवेक भारती शर्मा के अलावा अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और सुभाष उपाध्याय का नाम शामिल है।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…