• 13/04/2023

एनकाउंटर ब्रेकिंग: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, एसटीएफ ने मार गिराया

एनकाउंटर ब्रेकिंग: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, एसटीएफ ने मार गिराया
Spread the love

माफ़िया अतीक़ अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों बदमाशों का एसटीएफ की टीम ने झांसी में एनकाउंटर किया। STF का दावा है कि आरोपियों के पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

DSP विमल और DSP नवेंदु के नेतृत्व में एसटीएफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ के मुताबिक दोनों बदमाशों की जब घेराबंदी की गई तो उन लोगों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को मार गिराया। आरोपियों के पास से कई विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ की सराहना की है। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे। अभी-अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करेंगे। कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा। उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।

Related post

अतीक के खास गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े, तलाश में यूपी STF ने दी दबिश

अतीक के खास गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के तार छत्तीसगढ़…

Spread the loveउमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक और अतीक अहमद का खास गुर्गा बमबाज गुड्डू मुस्लिम तक…
कौन हैं अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले, जानें तीनों ने पुलिस पूछताछ में क्या बताया, Live Video

कौन हैं अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले,…

Spread the loveगैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते वक्त गोली…
Big Breaking: गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, ऐसे हुई पूरी वारदात देखिए Video

Big Breaking: गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की गोली…

Spread the loveगैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को प्रयागराज में…