• 13/04/2023

List: इस CM के पास 510 करोड़ तो इनके पास है 15 लाख रुपये, 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति, जानें किसके पास कितना पैसा

List: इस CM के पास 510 करोड़ तो इनके पास है 15 लाख रुपये, 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति, जानें किसके पास कितना पैसा
Spread the love

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में देश के सभी 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की जानकारियां है। नेताओं के आपराधिक इतिहास और संपत्ति पर नजर रखने वाली ADR ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट में एडीआर ने बताया है कि देश के 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का है और सबसे आखरी नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का है।

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद जगन मोहन रेड्डी देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी संपत्ति 510 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लिस्ट में बाकी के सभी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्तियों से भी ज्यादा संपत्ति जगन मोहन रेड्डी की है।

Also Read: एनकाउंटर ब्रेकिंग: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, एसटीएफ ने मार गिराया 

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी देश की सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। उनकी संपत्ति 15 लाख रुपये है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। उनकी संपत्ति 163 करोड़ रुपये से ज्यादा है। तीसरे नंबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं जिनकी संपत्ति 63 करोड़, चौथे नंबर पर नागालैंड के सीएम नेफियू रियो हैं उनकी संपत्ति 46 करोड़ है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस लिस्ट में 7 वें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। उधर सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री में ममता बैनर्जी 15 लाख, केरल के सीएम पिनराई विजयन 1 करोड़ से ज्यादा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर हैं जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जगन मोहन रेड्डी के पास 1 करोड़ से ज्यादा की देनदारी है और उनकी खुद की आय 50 करोड़ से ज्यादा है। लिस्ट में 23 वें नंबर पर मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की आय 2 लाख से ज्यादा है वहीं उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ से ज्यादा है।

मुख्यमंत्रीराज्य
कुल संपत्ति
जगन मोहन रेड्डीआंध्र प्रदेश
510 करोड़ से ज्यादा
पेमा खांडूअरुणाचल प्रदेश
163 करोड़ से ज्यादा
नवीन पटनायकओडिशा
63 करोड़ से ज्यादा
नेफियू रियोनागालैंड
46 करोड़ से ज्यादा
एन रंगासामीपुडुचेरी
38 करोड़ से ज्यादा
के चंद्रशेखर रावतेलंगाना
23 करोड़ से ज्यादा
भूपेश बघेलछत्तीसगढ़
23 करोड़ से ज्यादा
हिमंत बिस्वा सरमाअसम
17 करोड़ से ज्यादा
कोनराड संगमामेघालय
15 करोड़ से ज्यादा
माणिक साहात्रिपुरा
13 करोड़ से ज्यादा
एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
11 करोड़ से ज्यादा
प्रमोद सावंतगोवा
9 करोड़ से ज्यादा
बसवराज बोम्मईकर्नाटक
8 करोड़ से ज्यादा
एमके स्टालिनतमिलनाडु
8 करोड़ से ज्यादा
हेमंत सोरेनझारखंड
8 करोड़ से ज्यादा
भूपेंद्र पटेलगुजरात
8 करोड़ से ज्यादा
सुखविंदर सिंहहिमाचल प्रदेश
7 करोड़ से ज्यादा
शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
7 करोड़ से ज्यादा
अशोक गहलोतराजस्थान
6 करोड़ से ज्यादा
पुष्कर सिंह धामीउत्तराखंड
4 करोड़ से ज्यादा
प्रेम सिंह तमांगसिक्किम
3 करोड़ से ज्यादा
ज़ोरमथांगामिजोरम
3 करोड़ से ज्यादा
अरविंद केजरीवालदिल्ली
3 करोड़ से ज्यादा
नीतीश कुमारबिहार
3 करोड़ से ज्यादा
भगवंत मानपंजाब
1 करोड़ से ज्यादा
योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
1 करोड़ से ज्यादा
एन बिरेन सिंहमणिपुर
1 करोड़ से ज्यादा
मनोहर लाल खट्टरहरियाणा
1 करोड़ से ज्यादा
पिनाराई विजयनकेरल
1 करोड़ से ज्यादा
ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
15 लाख से ज्यादा

Also Read: High Court: छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों के हाईकोर्ट को मिलेंगे नए जज, कॉलेजियम ने की इन नामों की सिफारिश 

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…