• 14/04/2023

बेमेतरा हिंसा: आगजनी में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, बंद के दौरान घर में लगाई थी आग

बेमेतरा हिंसा: आगजनी में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, बंद के दौरान घर में लगाई थी आग
Spread the love

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब यहां के हालात सामान्य होने लगे हैं। यहां बंद के दौरान हुई आगजनी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस आगजगी में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था, जिसमें दुर्ग आईजी भी बाल-बाल बचे थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अजय रजक (उम्र 23 वर्ष) निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ, प्रवीण कुमार साहू (उम्र 27) वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ, संदीप साहू (उम्र 20 वर्ष) निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, प्रदीप रजक (उम्र 21) वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ और दिनेश रजक (उम्र 23 वर्ष) निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ है।

Also Read: CM भूपेश ने राज्यपालों की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- अधिकारों की समीक्षा होनी चाहिए 

ये है मामला

आपको बता दें 8 अप्रैल को दो बच्चों के आपसी विवाद ने सांप्रदायिकता का रंग ले लिया था। जिसके बाद हुई हिंसा में गांव के एक युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी हमला किया गया था। जिसमें सब इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। तनाव को देखते हुए गांव में धारा 144 लागू कर दिया गया था।

हत्या के मामले में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद कराया था। जिसे बीजेपी ने समर्थन दिया था। इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवी भीड़ ने एक घर में आग लगा दी थी। आग से घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था।

Also Read: CM को CBI का नोटिस: शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की बारी, सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया, ये है आरोप!

अगले दिन बिरनपुर के शक्तिघाट में पिता-पुत्र का शव मिला था। जिनकी पहचान रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद के रुप में हुई थी। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में धारा 144 लगा दी थी और लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मना किया था। इसके बावजूद पिता रहीम अपने पुत्र ईदुल मोहम्मद के साथ बकरी चराने गया था। जहां दोनों की हत्या कर दी गई। मृतकों के सिर पर चोट के निशान थे।

इनाम घोषित

पिता पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारों के ऊपर इनाम घोषित किया है। आरोपियों का पता बताने वालों को 40 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। हत्यारों का पता बताने के लिए पुलिस ने नंबर जारी किया है। जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Also Read: List: इस CM के पास 510 करोड़ तो इनके पास है 15 लाख रुपये, 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति, जानें किसके पास कितना पैसा

इन नंबरों पर फोन कर दे सकते हैं जानकारी

  1. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा 9479190088
  2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा – 9479191400
  3. पुलिस नियंत्रण कक्ष जिला बेमेतरा -9479192013
  4. थाना प्रभारी थाना साजा -9479192041

Also Read: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी, इस योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, देखिए 

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…