• 19/04/2023

बड़ा रेल हादसा: दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, इंजन में लगी आग, लोको पायलट की मौत, इस रूट की ये ट्रेनें रद्द

बड़ा रेल हादसा: दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर, इंजन में लगी आग, लोको पायलट की मौत, इस रूट की ये ट्रेनें रद्द
Spread the love

दक्षिण पूर्व रेलवे एसईसीआर के बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। दो मालगाड़ियों के बीच यहां आमने-सामने की टक्कर हो गई है। जिससे एक लोको पायलट की मौत हो गई है। वहीं3-4 लोगों घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास की है।

बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन में कोयले से लदी मालगाड़ी खड़ी थी। उस वक्त सिग्नल भी लाल था। कोयले से लदी दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। बताया जा रहा है कि दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट करते हुए इस मालगाड़ी से टकरा गई। जिससे दोनों ही ट्रेनें डिटेल हो गई और इंजन में आग लग गई।

हादसा सुबह 7:15 बजे का है। हादसे की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारी कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के बाद से इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया है। कटनी और बिलासपुर की ओर से आने जाने वाली यात्री ट्रेनों और माल गाड़ियों को रोक दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रूट पर जल्दी आवागमन शुरू हो जाएगा।

रद्द की गई गाड़ियां

1.बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू आज रद्द रहेगी।

2.शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज रद्द रहेगी।

3.अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू आज रद्द रहेगी।

4.अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू आज रद्द रहेगी।

5.मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू आज रद्द रहेगी।

6.अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू आज रद्द रहेगी।

7.शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू आज रद्द रहेगी।

8.अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज रद्द रहेगी ।

9.शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज रद्द रहेगी ।

10.बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी ।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…