• 18/04/2023

ED Letter: ED ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र, IAS और ये अफसर नहीं पहुंच रहे पूछताछ में, कहा- दोनों को भेजिए

ED Letter: ED ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र, IAS और ये अफसर नहीं पहुंच रहे पूछताछ में, कहा- दोनों को भेजिए
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी को खत लिखा है। खत ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर टी मीणा ने भेजा है। जिसमें कहा गया है कि केन्द्रीय एजेंसी राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाले की जांच कर रही है। IAS अनिल टुटेजा और शराब बेचने वाली सरकारी एजेंसी के एमडी एपी त्रिपाठी से पूछताछ के लिए कई समंस भेजा गया। बावजूद उसके दोनों अधिकारी पूछताछ में शामिल होने ईडी दफ्तर नहीं आ रहे हैं। ईडी ने मुख्य सचिव से जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही ईडी ने कहा है कि दोनों अधिकारियों को पूछताछ के लिए भेजें।

आपको बता दें पिछले महीने ईडी की टीम ने दुर्ग-भिलाई और रायपुर में शराब कारोबारियों और अफसरों के ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी की टीम ने दुर्ग में गैंगस्टर और होटल संचालक विनोद सिंह, भिलाई में शराब कारोबारी पप्पू बंसल, उदय राव, अतुल सिंह, संजीव फतेपुरिया, रायपुर में शराब कारोबारी बलेदव सिंह भाटिया, महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के साथ ही IAS अनिल टुटेजा और एपी त्रिपाठी के ठिकानों पर दबिश दी थी।

इसके बाद ईडी की टीम ने शराब कारोबारियों और अफसरों को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित कार्यालय तलब किया था। जहां शराब कारोबारियों से पूछताछ की गई। लेकिन दोनों अफसर बार-बार समंस के बावजूद नहीं पहुंचे। फिलहाल शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मारे गए छापे को लेकर ईडी की टीम ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है।

 

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…